Move to Jagran APP

¨वध्यधाम में उमड़े दर्शनार्थी

जागरण संवाददाता : ¨वध्याचल (मीरजापुर) : मां ¨वध्यवासिनी के दर्शन के लिए सोमवार को दर्शनार्थियों का र

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 May 2017 07:18 PM (IST)Updated: Mon, 22 May 2017 07:18 PM (IST)
¨वध्यधाम में उमड़े दर्शनार्थी
¨वध्यधाम में उमड़े दर्शनार्थी

जागरण संवाददाता : ¨वध्याचल (मीरजापुर) : मां ¨वध्यवासिनी के दर्शन के लिए सोमवार को दर्शनार्थियों का रेला उमड़ पड़ा। मंदिर पर तो व्यवस्था ठीक रही लेकिन गलियों व घाटों पर दु‌र्व्यवस्था का आलम था। अधिकांश जगहें कूड़े करकट से पटी थीं। दर्शनार्थियों को उसी से होकर आवागमन करना पड़ा।

loksabha election banner

इन दिनों ¨वध्यधाम में दर्शनार्थियों का प्रतिदिन रेला उमड़ रहा है। जेठ के महीने में खेत-खलिहान से खाली होकर बिहार व मध्य प्रदेश के दर्शनार्थी झुंड के झुंड में मां के दर्शनों के लिए आ रहे हैं। प्रतिदिन एक लाख से अधिक दर्शनार्थियों के आने का अनुमान है। तेज धूप व लू के बाद भी दर्शनार्थियों की आस्था बढ़ती ही जा रही है। सुबह से जो भीड़ शुरू हो रही है वह देर रात तक जारी रहती है। यह अलग बात है कि जगह-जगह सुस्ताने के बाद मिठाई व खाने-पीने के अन्य सामान की दुकानों पर पानी पीने के लिए इनका जत्था देखा जा सकता है।

गंगा घाटों पर भी रही भीड़ :

¨वध्य क्षेत्र के गंगा घाटों दीवान घाट, गुदारा घाट, पक्का घाट, अखाड़ा घाट सहित सभी गंगा घाटों पर स्नानार्थियों की भीड़ रही। गंगा स्नान के बाद ही मां ¨वध्यवासिनी के दर्शन करने का लोगों में रिवाज है।

कालीखोह व अष्टभुजा पर भी रही भीड़ : कालीखोह व अष्टभुजा पर भी दर्शनार्थियों की काफी भीड़ रही। आम तौर पर जो भी मां ¨वध्यवासिनी का दर्शन करने आता है, वह त्रिकोण करता है। इसमें मां ¨वध्यवासिनी के दर्शन करने के बाद कालीखोह माता का दर्शन व उसके बाद अष्टभुजा मां का दर्शन करके त्रिकोण पूरा किया जाता है। इस वजह से इन मंदिरों में भी काफी भीड़ रही। बहुत से दर्शनार्थियों ने अष्टभुजा पहाड़ व उसके आस-पास पेड़ों की छांव में बाटी चोखा का आनंद उठाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.