कर्मचारी करेंगे आर-पार की लड़ाई
मीरजापुर : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक रविवार को मंडलीय चिकित्सालय के संघ भवन में हुई। इसमे
मीरजापुर : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक रविवार को मंडलीय चिकित्सालय के संघ भवन में हुई। इसमें कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं का समाधान न किए जाने पर ¨चता जाहिर की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि कर्मचारी अब आर-पार का आंदोलन शुरू करेंगे।
परिषद के प्रदेश महामंत्री जेएन तिवारी ने कहा कि खासकर संविदा कर्मचारियों का बड़े पैमाने पर भयादोहन हो रहा है। आशा एवं संगीनी को समय से प्रोत्साहन राशि नहीं मिलती है। उन्होंने उनकी जिम्मेदारियों को देखते हुए दस हजार रुपये मानदेय देने की मांग की। तिवारी ने कर्मचारियों के बारह सूत्रीय मांगों को दोहराया। कहा सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। अब कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन के मूड में हैं। जिला संयोजक राजाराम पाठक ने कहा कि पांच दिसंबर की सुबह 11 बजे फतहां ¨सचाई डाक बंगला में प्रदेश महामंत्री जेएन तिवारी कर्मचारियों को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर एसवी ¨सह, राम सागर तिवारी, राम प्रसाद ¨बद, नंदलाल यादव, महताब बेगम, ज्ञानशीला ¨सह, शशि ¨सह शकुंतला मिश्र शीला गुप्ता बबलू खां आदि उपस्थित थे। संचालन जिलाध्यक्ष मोहन लाल यादव ने किया।