घाटों पर जमी सिल्ट से हो रही फजीहत
-नागरिकों ने डीएम को सौंपा पत्रक, दी आंदोलन की चेतावनी... मीरजापुर : गंगा का जलस्तर लगातार खिसक र
-नागरिकों ने डीएम को सौंपा पत्रक, दी आंदोलन की चेतावनी...
मीरजापुर : गंगा का जलस्तर लगातार खिसक रहा है। घाटों पर सिल्ट जमा होने से स्नानार्थियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को पक्का घाट पर स्नान करने गई त्रिमोहानी निवासी सुदामा फिसलकर गिर गए उसके पैर में चोट आई है। नागरिकों में आक्रोश देखा जा रहा है। नागरिकों का एक प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिलकर सफाई अभियान चलाने की मांग की। आंदोलन का एलान किया है।
पक्का घाट निवासी रामलाल, सुरेश, पवन व विनोद ने कहा कई बार पत्रक देकर घाट की सफाई की मांग की गई। लेकिन पालिका प्रशासन ऐतिहासिक घाट के मरम्मत व सफाई पर ध्यान नहीं दे रहा है। लगभग दो सौ वर्ष पहले बने नक्काशीदार घाट की दीवारे भी अब दरकने लगी हैं। गंगा कटान से घाट की सीढि़यां भी दरकने लगी हैं।
धनाभाव के चलते नहीं हुआ काम : तीन साल पहले घाट के जीर्णोद्धार के लिए बीस लाख की योजना भी बनी लेकिन धन के अभाव में काम नहीं हो पाया। हर बार बरसात में एक दो फीट मिटटी कट जा रही है। सीढि़यों पर फिसलन व कीचड़ होने से लोग गिरकर चुटहिल हो रहें हैं। घाटों की सफाई नहीं हो रही है। पक्का घाट पर जमी सिल्ट दुर्घटना को दावत दे रही है। साफ-सफाई का जिम्मा नगर पालिका प्रशासन का है। लेकिन वह भी समस्या से अनजान बना हुआ है। जब सफाई की जरूरत नहीं होती तब संस्थाएं सफाई अभियान चलाती हैं, अब जब घाटों की सफाई की जरूरत है तो संस्थाएं गायब हैं। नागरिकों का कहना है कि घाटों पर दवाओं छिड़काव किया जाए जिससे बीमारी न फैलने पाए।