Move to Jagran APP

जैविक खेती कर अधिक लाभ कमाने का आह्वान

राजगढ़ (मीरजापुर) : स्थानीय ब्लाक सभागार में सोमवार को ब्रह्मकुमारीज के सहयोग से किसान सशक्तीकरण अभ

By Edited By: Published: Mon, 26 Sep 2016 11:26 PM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2016 11:26 PM (IST)
जैविक खेती कर अधिक लाभ कमाने का आह्वान

राजगढ़ (मीरजापुर) : स्थानीय ब्लाक सभागार में सोमवार को ब्रह्मकुमारीज के सहयोग से किसान सशक्तीकरण अभियान के तहत गोष्ठी व कृषि निवेश मेला आयोजित किया गया। इसमें किसानों को जैविक खेती के बारे में जानकारी दी गई। ब्रह्मकुमारीज के अशोक ने कहा गाय के मूत्र व गोबर से बने खाद से यूरिया व डीएपी की कमी काफी हद तक कम की जा सकती है। किसान जैविक खाद अपने घर बनाएं। इससे उनको डीएमपी व यूरिया खरीदने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी। सहायक खंड विकास अधिकारी (कृषि) गौतम ¨सह ने जैविक खाद बनाने का तरीका बताया। कहा खेती को उन्नतशील बनाने के लिए जैविक खाद का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने इस विधि से खेती कर अधिक लाभ कमाने का आह्वान किया।

loksabha election banner

सहायक खंड विकास अधिकारी (कृषि) ने कहा मिट्टी के अंदर तरह- तरह के जीव हैं। ये जीव खेती में काफी सहायक होते हैं। जमीन के नीचे केचुआ मिट्टी को उपजाऊ बनाते हैं। काशी ¨हदू विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक

डा. एसएन ¨सह ने कहा कि रसायनिक खाद से उत्पन्न अनाज दूषित होता है। यह हमारी सेहत को भी नुकसान पहुंचाता है। लोग कैंसर जैसे रोग से ग्रसित हो जाते हैं। इसलिए किसानों को अपने घरों में दो गाय पालकर उनके मूत्र व गोबर से तैयार खाद से खेती करनी चाहिए। इससे लागत को शून्य कर अधिक से अधिक लाभ कमाना संभव है। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख पति अवधेश ¨सह पटेल, श्याम सुंदर विश्वकर्मा, प्रो. एसएन ¨सह, रेखा, कुसुम, ¨बदु, रामजी, सुनीता, दीपा, नीति, पंकज भाई, अमित कुमार ¨सह, बिजय ¨सह, सीता राम ¨सह, संतोष कुशवाहा आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.