आत्मा को चाहिए संस्कार
लालगंज(मीरजापुर): क्षेत्र के लहंगपुर में रबिवार को एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध
लालगंज(मीरजापुर): क्षेत्र के लहंगपुर में रबिवार को एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर संगोष्ठी आयोजित की गई। भाजपा के जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी ने कहा आज पूरे देश व दुनिया में जन्मशताब्दी समारोह शुरू हो रही है। त्रिपाठी ने कहा कि शरीर को आहार, मन को प्यार, बुद्धि को विचार और आत्मा को संस्कार चाहिए। यही उनका एकात्म मानववाद था। कहा कि वह हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके एकात्म
मानव के मंत्र सदियों तक जीवंत बने रहेंगे। उन्होंने पंडित उपाध्याय से जुडी
कई संस्मरणों को सुनाते हुए प्रेरणा का श्रोत व सच्चा पथ पदर्शक बताया। इस अवसर पर डब्लू सरोज, लालजी जायसवाल, भाईलाल गुप्ता, सुरेन्द्र
दुबे, विजय बहादुर मौर्य आदि उपस्थित रहे।