सपा शासन में बंद हो गई कल्याणकारी योजनाएं
मीरजापुर: नगर विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी व प्रभारी मो. परवेज खान ने कहा कि सपा सरकार में एक
मीरजापुर: नगर विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी व प्रभारी मो. परवेज खान ने कहा कि सपा सरकार में एक दर्जन से अधिक कल्याणकारी योजनाएं बंद हो गईं हैं। वह गुरुवार को छानबे विकास खंड के विरोही, अरंगी सरपती, महुआरी गांव में ग्रामीणों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने लोगों को बसपा शासनकाल की योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि मायावती के शासनकाल में अपराध पर नियंत्रण था। गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचता था। वर्तमान सरकार में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। महिलाओं की इज्जत सुरक्षित नहीं है। पंद्रह वर्ष से विकास का पहिया थम गया है। सूखा राहत राशि का बंदरबांट हो गया। केंद्र व प्रदेश की सरकार किसान विरोधी है। इस दौरान राजेश गौतम, कन्हैयालाल, रामलखन ¨बद, रामदेव रत्नाकर, पियूष तिवारी, अबरार अहमद, राजाराम आदि थे।