कांवरियों की सुरक्षा पर नजर
मड़िहान (मीरजापुर) : रविवार को सड़कों पर सुबह से ही कांवरियों की धमा चौकड़ी दिख रही थी। बरियाघाट से गंग
By Edited By: Published: Sun, 24 Jul 2016 07:56 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jul 2016 07:56 PM (IST)
मड़िहान (मीरजापुर) : रविवार को सड़कों पर सुबह से ही कांवरियों की धमा चौकड़ी दिख रही थी। बरियाघाट से गंगा जल लेकर शिवद्वार घोरावल सोनभद्र को निकले कांवरियों की सुरक्षा में जगह-जगह पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। पुलिस जवान आने जाने वालों पर नजर रख रहे थे। स्थानीय थाना क्षेत्र के राजगढ़ पुलिस चौकी के पास, मड़िहान तिराहे पर व सिरसी मोड़ पर बड़े वाहनों को रोकने के लिए बैरिके¨डग लगाई गई है। इस बार कांवरियों के लिए जलपान की व्यवस्था बिना उपजिलाधिकारी के अनुमति के संभव नहीं होगा। शाम छह बजे सभी वाहनों के प्रवेश पर रोक दिया गया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें