दंपती हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा का निर्देश
मड़िहान (मीरजापुर) : ¨वध्याचल परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक रतन कुमार श्रीवास्तव ने गरेरी में दं
By Edited By: Published: Fri, 01 Jul 2016 09:29 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2016 09:29 PM (IST)
मड़िहान (मीरजापुर) : ¨वध्याचल परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक रतन कुमार श्रीवास्तव ने गरेरी में दंपती हत्याकांड का मौके पर पहुंच कर घटना स्थल को देखा। पुलिस को निर्देश दिया कि इस मामले की 24 घंटे के अंदर खुलासा किया जाए।
डीआइजी ने उस स्थल को भी देखा जहां दोनों के शव पड़े थे। उन्होंने जमीन पर गिरे भूरे रंग के जहरीले पावडर की फोटोग्राफी कराई व उसकी मिट्टी के नमूने को भी जांच के लिए एकत्र कराया। उन्होंने मृतक की मां उसकी भाभी से भी पूछताछ की। इस मामले में ग्रामीणों से जानकारी लिया। उनके साथ एएसपी अर¨वद मिश्र, सीओ आपरेशन चौधरी, प्रभारी थानाध्यक्ष रामेश्वर यादव आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें