पुलिस छावनी में तब्दील रहा भांवा बाजार
राजगढ़ (मीरजापुर) : भूमि विवाद के मामले को लेकर शुक्रवार को भांवा बाजार पुलिस छावनी में तब्दील रहा।
राजगढ़ (मीरजापुर) : भूमि विवाद के मामले को लेकर शुक्रवार को भांवा बाजार पुलिस छावनी में तब्दील रहा। पुलिस पीएसी के आगे भाकपा माले कार्यकर्ता जमीन पर कब्जा करने का साहस नहीं जुटा सके। सभा करने के बाद उनके चले जाने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
भांवा में एक ऐसा भूखंड है, जिस पर दो पक्षों का विवाद चला आ रहा है। इसमें एक पक्ष भाकपा माले से जुड़ा हुआ है। वह विवादित जमीन पर कब्जा नहीं कर पा रहा है। उसके सहयोग में माले कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भावां बाजार में सभा की। इसके पहले माले नेता ऐलान किए थे कि वे जमीन पर कब्जा करेंगे। सभा को संबोधित करते हुए माले के राष्ट्रीय नेता सुनीत चोपड़ा ने कहा कि वनाधिकार कानून का अनुपालन न करने से मजदूरों की हालत काफी पतली हो गई है। उनके पास खेती करने को कौन कहे रहने के लिए कोई जमीन नहीं हैं। सरकार उनके उत्थान के लिए कोई उपाय नहीं कर रही है। जमीन कब्जा करने व विवाद होने की पुलिस को भनक लग गई थी। मड़िहान व राजगढ़ पुलिस फोर्स के अलावा भारी संख्या में पीएसी के जवान तैनात थे। चारो ओर खाकी वर्दी ही नजर आ रही थी। सभा के बाद माले नेता आगे जमीन कब्जा करने की बात कह कर चले गए। पुलिस फोर्स के आगे वे साहस नहीं जुटा पाए। सभा को अर¨वद मौर्य, भाईलाल गोंड, विरजू मौर्य, ¨चता देवी, राम निवास धर्मराज आदि लोगों ने संबोधित किया।