गंगा में कूदी विवाहिता को मल्लाहों ने बचाया
चील्ह(मीरजापुर) : थाना क्षेत्र के चील्ह घाट से सोमवार को एक विवाहिता गंगा में छलांग लगा दिया। घट
By Edited By: Published: Mon, 30 May 2016 08:56 PM (IST)Updated: Mon, 30 May 2016 08:56 PM (IST)
चील्ह(मीरजापुर) : थाना क्षेत्र के चील्ह घाट से सोमवार को एक विवाहिता गंगा में छलांग लगा दिया। घटना की जानकारी होते ही आसपास के मल्लाहों ने उसे बचा लिया। इस दौरान मौके पर पुलिस ने जांच पड़ताल कर उसके फूफा को सौंप दिया। देहात कोतवाली क्षेत्र के पिपराडाढ़ निवासी पेड़ा (25) अपने फूफा राजेंद्र मल्लाह पुरानेबाड़ा निवासी के यहां दो-तीन पहले आई थी। सोमवार की शाम साढ़े छह बजे गंगा में कूद गई। स्थानीय पुलिस ने बताया वह दिमागी रुप से कमजोर है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें