मंदिर पर बाजा बजाने को लेकर हुआ विवाद
मीरजापुर : कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवां मोहल्ला में शुक्रवार दोपहर एक बजे मंदिर के बाहर बाजा बजा
मीरजापुर : कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवां मोहल्ला में शुक्रवार दोपहर एक बजे मंदिर के बाहर बाजा बजाने पर दो पक्ष आमने सामने हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। इसकी जानकारी मिलने पर विहिप कार्यकर्ता थाने पहुंचे और पुलिस हिरासत से चार लोगों को छुड़ा लिया। इस दौरान थाने के बाहर जुटी भीड़ ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक अर¨वद सेन भी थाने पर पहुंचे।
नटवां मोहल्ले में मंदिर है इस पर इसके समीप दो लोगों का परिवार रहता है एक पक्ष मंदिर परअपना कब्जा बताता है। वह चाहता है कि मंदिर पर कोई न आए। एक पक्ष के परिवार में शादी है दोपहर एक बजे महिलाएं गाजा बाजा के साथ पूजा करने मंदिर पर पहुंच गई। इसका विरोध दूसरे पक्ष के लोगों ने किया तो विवाद हो गया। इसकी जानकारी होने पर पुलिस मौकते पर पहुंची और एकपक्ष से पांच और दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति को पकड़ कर थाने उठा लाई। इसकी जानकारी होने पर विहिप के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री मनोज श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष रामचंद्र शुक्ला, महेश तिवारी अजय दुबे मनोज दमकल आदि थाने पर पहुंचे। पुलिस की हीलाहवाली देख वहा जुटे लोगों ने नारेबाजी की। विहिप नेताओं ने चार लोगों को छुड़ा लिया। इसी बीच किसी ने थाने पर भीड़ जुटने की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी। दोपहर में पुलिस अधीक्षक भी थाने पर पहुंचे थे उनका कहना था कि मामला पड़ोसियों के बीच का है जमीन की पैमाइश कराई जाएगी। दो लोगों को शांति भंग में चालान किया गया है।