अभिलेखों की जांच में मिलीं खामियां
मीरजापुर: उत्तर मध्य रेलवे (इलाहाबाद) के मुख्य सतर्कता अधिकारी राकेश कुमार ने शुक्रवार को स्थानीय रे
मीरजापुर: उत्तर मध्य रेलवे (इलाहाबाद) के मुख्य सतर्कता अधिकारी राकेश कुमार ने शुक्रवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। स्टेशन पर गंदगी देख नाराजगी जताई। उन्होंने बु¨कग व आरक्षण काउंटर, पार्सल घर के अभिलेखों की जांच की। इस दौरान कई खामियां मिलने पर उनकी जांच के लिए टीम भेजने के लिए कहा। उन्होंने पार्सल घर का रजिस्टर देखा। हर महीने के टर्न ओवर, बाहर सामान भेजने वाले व्यापारियों की संख्या और रेलवे को होने वाली आमदनी की जांच की। जांच को लेकर कर्मचारियों में हड़कंप था।
मुख्य सतर्कता अधिकारी ने यात्रियों से टिकट देने व वापसी के दौरान लिए जा रहे पैसे की जानकारी ली। ड्यूटी रत रेल कर्मियों से पूछताछ की। सतर्कता अधिकारी के पहुंचने पर स्टेशन पर गहमा-गहमी का माहौल था। इस मौके पर एसएस सुभाष ¨सह सहित अन्य अधिकारी थे।
विलंबित रहीं ट्रेनें, यात्री परेशान
स्टेशन पर शुक्रवार को भी यात्री साधन के लिए परेशान थे। मुंबई मेल, कालका मेल, आनंद विहार, महानंदा एक्सप्रेस कई घंटे विलंब से प्लेटफार्म तीन से गुजरी। इसको लेकर यात्रियों ने हंगामा भी किया। रेलवे पर मनमानी का आरोप लगाया। कहा यात्री सुविधा का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। प्लेटफार्म तीन व दो पर यात्रियों की भीड़ पूरे दिन थी। एसएस सुभाष ¨सह के समझाने पर मामला शांत हुआ। कानपुर जा रहे भदोही के सुरेश कुमार व सोनभद्र के रामदास ने कहा कि स्टेशन पर यात्री सुविधा का अभाव है। कूड़ा पात्र भी नहीं रखे गए हैं। यात्री ट्रेनों के विलंबित होने से परेशान रहते हैं।