धान क्रय केंद्रों पर खराब मिले बाट-माप यंत्र
मीरजापुर: जिला खाद्य अधिकारी रतन कुमार शुक्ल ने शुक्रवार को छह धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया
मीरजापुर: जिला खाद्य अधिकारी रतन कुमार शुक्ल ने शुक्रवार को छह धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। लालगंज के चरखी, रामपुर खोमर मैना, समोगरा केंद्र पर बाट- माप यंत्र खराब मिले। उन्होंने केंद्र प्रभारियों से तत्काल यंत्र ठीक कराने के निर्देश दिए।
पीसीएफ, कर्मचारी कल्याण निगम, नेफेड व द्याद्य विभाग के किसी केंद्र पर खरीद नहीं हो रही थी। केंद्रों पर प्रभारी भी नहीं मिले। इस पर खाद्य अधिकारी ने नाराजगी जताई। साथ ही तत्काल खरीद शुरू कराने की हिदायत दी।
भारतीय खाद्य निगम के मड़िहान केंद्र पर भी धान की खरीद नहीं हो रही है। पथरहिया स्थित मार्के¨टग विभाग के धान क्रय केंद्र पर खरीद हो रही थी। यहां खाद्य अधिकारी ने किसानों से जानकारी ली। कर्मचारियों को किसी तरह की कटौती न करने की हिदायत दी। शाम को जारी आदेश में उन्होंने सभी केंद्र प्रभारियों से कहा कि बाट- माप यंत्र को तत्काल ठीक करा लें।
जिले में धान खरीद की स्थिति
लक्ष्य- 88020 मीट्रिकटन
केंद्रों की संख्या-51
अब तक हुई खरीद- 5201 मीट्रिकटन
लाभान्वित किसानों की संख्या- 478