भारत विकास परिषद ने पकड़ी गांव को लिया गोद
नारायणपुर (मीरजापुर) : भारत विकास परिषद के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा भेजे गए पर्यवेक्षक राष्ट्रीय स
नारायणपुर (मीरजापुर) : भारत विकास परिषद के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा भेजे गए पर्यवेक्षक राष्ट्रीय समग्र गांव विकास संयोजक अशोक जादव ने शनिवार की शाम जमालपुर विकास खंड के पकड़ी गांव का भ्रमण कर वहां की मूलभूत समस्याओं के बारे में जानकारी ली। नारायणपुर शाखा द्वारा पकड़ी गांव को गोद लेने की घोषणा की।
पकड़ी गांव के पंचायत भवन पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक ने कहा गांव में सफाई, पेयजल, नाली, खरंजा, शौचालय व चिकित्सा सुविधा का अभाव है। गांव के लोग जागरूक होंगे तभी इनमें सुधार संभव है। सफाई के प्रति जागरूक होकर सुविधाओं के प्रति सुरक्षात्मक रवैया रखना होगा। उन्होंने कहा कि गांव के विकास हेतु परिषद धन का आवंटन करेगा लेकिन ग्रामीणों को श्रमदान करना होगा। तभी ग्राम देवता प्रसन्न होंगे और ग्रामवासी स्वस्थ्य व सुखी। अध्यक्षता शमशेर बहादुर ¨सह व संचालन डॉ. चंद्रभान तिवारी ने किया। इस अवसर पर डॉ. ओपी ¨सह, डॉ. भगवान दास ¨सह, डॉ. शिवबली ¨सह, डॉ. अजीत ¨सह प्रधान, प्रमोद गुप्ता, तेजनारायण ¨सह, रामपोष ¨सह, आचार्य भोलानाथ, डॉ. रामजनम यादव आदि थे।