¨वध्य नगरी में बोल बम की गूंज
मीरजापुर: सावन शुरू हो गया। शिव भक्त देवाधिदेव के जलाभिषेक की तैयारी में जुटने लगे हैं। जलाभिषेक को
मीरजापुर: सावन शुरू हो गया। शिव भक्त देवाधिदेव के जलाभिषेक की तैयारी में जुटने लगे हैं। जलाभिषेक को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। भगवान महादेव के मंदिरों को सजाया-संवारा जा रहा है।
सावन के हर सोमवार को जलाभिषेक के लिए शिवालयों में भारी भीड़ उमड़ती है। सावन के पहले दिन शनिवार को तारकेश्वर महादेव (रामबाग), पंचमुखी महादेव (बरियाघाट), शिवलोक (पड़री), गजानंद महादजेव (सिटी ब्लाक), रामेश्वर महादेव (शिवपुर) सहित अन्य शिवालय बोल बम, हर-हर महादेव, बाबा हम आए हैं जल चढ़ाकर जाएंगे आदि घोष से गूंज रहे थे। दर्शनार्थियों में अपने अराध्य के अभिषेक को लेकर भारी उत्साह व आस्था साफ झलक रही थी। हर कोई भक्ति की धारा में गोते लगाने के लिए बेचैन था। इस दौरान मंदिरों की धुलाई- सफाई भी होती रही। अलसुबह कांवरियों के जत्थे बरियाघाट पर गंगा स्नान के बाद जल लेकर अभिषेक के लिए निकल पडे़ शिवद्वार घोरावल जलाभिषेक करने। वे रास्ते भर बोल बम, भोलेनाथ की जय आदि उद्घोष कर रहे थे।
बरियाघाट से जल लेने के बाद कांवरिये गिरधर का चौराहा, सदर तहसील चौराहा भरुहना होते मुंहकुचवां के रास्ते मड़िहान घोरावल में शिवद्वार स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे हैं। न धूप की ¨चता रहती है और न ऊबड़ खाबड़ रास्ते की परवाह। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर भी कांवरियों का हुजूम उमड़ा रहा। ब्रहमपुत्र मेल, आनंद विहार एक्सप्रेस, तूफान एक्सप्रेस से शनिवार को बड़ी संख्या में कांवरिये बैजनाथ धाम रवाना हुए। स्टेशन पर दिन भर उनकी चहलकदमी बनी थी।
धाम क्षेत्र में उमड़ा रेला
शनिवार को ¨वध्य धाम में कांवरियों को रेला उमड़ पड़ा। पक्का घाट पर स्नान व जल भरने के बाद कांवरिये मां ¨वध्यवासिनी के दर्शन पूजन के पश्चात बाबा धाम रवाना हुए। बोल बम के उद्घोष से ¨वध्य नगरी गूंज रही थी। छोटे छोटे बच्चों में अति उत्साह देखा गया। उन्हें भूख प्यास की ¨चता नहीं थी।