Move to Jagran APP

सपा सरकार को उखाड़ फेंके कार्यकर्ता

लालगंज(मीरजापुर) : बसपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज ने कहा प्रदेश की जन विरोधी

By Edited By: Published: Tue, 07 Jul 2015 10:34 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2015 10:34 PM (IST)
सपा सरकार को उखाड़ फेंके कार्यकर्ता

लालगंज(मीरजापुर) : बसपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज ने कहा प्रदेश की जन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकना होगा। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के लिए बसपा कार्यकर्ता कमर कसकर जुट जाएं। सरोज बापू उपरौध इंटर कालेज के मैदान में मंगलवार को छानबे विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जनता को धोखा दिया है। लोकसभा चुनाव में जनता के बीच किया गया एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है। पिछली बसपा सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए सरोज ने कहा मायावती की सरकार के दौरान प्रदेश में कानून का राज था। गुंडे व माफिया जेल में थे। सपा की अखिलेश सरकार के बनते ही पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया। लूट, हत्या, दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी हैं। महिलाओं की इज्जत सुरक्षित नहीं है। पत्रकारों को ¨जदा जलाया जा रहा है। जन विरोधी सरकार से जनता ऊब चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि मायावती को पांचवीं बार यूपी का सीएम बनाएं। मझवां के विधायक रमेश ¨बद की तरफ इशारा करते हुए बसपा महासचिव ने कहा सामान्य कार्यकर्ता को मायावती ने तीन बार विधायक बनाया। इस दौरान कोआर्डिनेटर टिकेश गौतम, जिलाध्यक्ष राजेश गौतम, विनोद जोशी, मनीष त्रिपाठी, राजनाथ, सीयाराम आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.