Move to Jagran APP

पूंजीपतियों के दबाव में कानून बना रही मोदी सरकार

मीरजापुर : भूमि अधिग्रहण कानून के विरोध में शुरू आंदोलन को कांग्रेस न्याय पंचायत स्तर पर जाएगी।

By Edited By: Published: Tue, 07 Jul 2015 10:25 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2015 10:25 PM (IST)
पूंजीपतियों के दबाव में कानून बना रही मोदी सरकार

मीरजापुर : भूमि अधिग्रहण कानून के विरोध में शुरू आंदोलन को कांग्रेस न्याय पंचायत स्तर पर जाएगी। इस क्रम में 22 जुलाई को न्याय पंचायतों में होने वाले धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों को जागरूक करेंगे। उनको बताएंगे की केंद्र की मोदी सरकार किसान विरोधी है। विजयपुर कोठी में पार्टीजनों की मंगलवार को हुई बैठक में आंदोलन की रणनीति तय की गई।

loksabha election banner

प्रदेश उपाध्यक्ष रामयज्ञ द्विवेदी ने कहा भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल में किसानों के हित का ध्यान नहीं रखा गया है। केंद्र सरकार पूंजीपतियों के दबाव में किसान हितों के विपरीत कानून बनाकर थोपना चाहती है। कांग्रेस उसका मंसूबा पूरा नहीं होने देगी। मोदी सरकार के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ एक से 21 जुलाई तक न्याय पंचायत स्तर पर जनजागरण अभियान शुरू किया गया है। इसकी अगली कड़ी में 22 जुलाई को कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता धरना- प्रदर्शन करेंगे। प्रदेश सचिव अरुण ¨सह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे घर- घर जाकर लोगों को धरना- प्रदर्शन के बारे में बताएं। इस दौरान जनजागरण अभियान की समीक्षा भी की गई। शहर अध्यक्ष अब्दुल वाहिद ने कहा 22 जुलाई को शहर कांग्रेस के कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर मोदी सरकार का पुतला फूकेंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी, राम ¨सह, रामराज ¨सह, देवराज ¨सह, राजधर दुबे, सुधाकर, स्वरूप ¨सह आदि ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी व संचालन भारतेंदु यादव ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.