डा. श्यामा प्रसाद की जयंती पर पौधरोपण
मीरजापुर : जनसंघ के संस्थापक पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर सोमवार को भाजपा कार्यकर्त
मीरजापुर : जनसंघ के संस्थापक पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह- जगह पौधरोपण किया। कहा प्रकृति के दोहन से आने वाली प्राकृतिक आपदाओं का खामियाजा जनमानस को भुगतना पड़ रहा है। इस दौरान लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का भी संकल्प लिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष प्रमोद ¨सह के साथ कचहरी परिसर में नीम के पौध का रोपण किया। कहा पौाधरोपण का यह अभियान पूरे प्रदेश में एक साथ किया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को संरक्षित करना है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष के अलावा श्याम सुंदर केशरी, लाल बहादुर सरोज, अमित ¨सह चंदेल अभय मिश्र व मनोरथ आदि कार्यकर्ता शामिल थे।
भारतीय कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष दिवाकर मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भरूहना रोड के किनारे पौधरोपण किया। कार्यकर्ताओं ने कहा वनों की अवैध कटाई व खनन से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। इससे प्राकृतिक आपदाएं सूखा बाढ़, भूकंप आ रहा है। प्रकृति की रक्षा के लिए सरकार ही नहीं जन-जन को आगे आना होगा। इस अवसर पर अभिषेक प्रताप ¨सह, संदीप यादव, अवधेश गौतम, राहुल पांडेय, सौरभ पाठक आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।