शिक्षक अच्छे संस्कारों से विद्यार्थियों को करें पोषित
मीरजापुर: जिलाधिकारी राजेश कुमार ¨सह ने कहा है शिक्षक अपने अंदर स्थित प्रज्ञता का विकास करें। वह
मीरजापुर: जिलाधिकारी राजेश कुमार ¨सह ने कहा है शिक्षक अपने अंदर स्थित प्रज्ञता का विकास करें। वह गुरुवार को लोहिया तालाब स्थित डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में आयोजित यूपी बोर्ड, सीबीएसई व आईसीएसई से संबद्ध इंटर कालेजों के प्रधानाचार्यों के कान्क्लेव को संबोधित कर रहे थे। कहा शिक्षण कार्य सबसे अच्छा और आदर्श है। शिक्षक आत्मबोध जागृत करें तभी वे देश को कुछ दे पाएंगे। वे भावी पीढ़ी को केवल संसाधनों से ही नही बल्कि अच्छे विचारों और संस्कारों से भी पोषित करें।
शिक्षकों को अद्यतन जानकारी से अपग्रेड करने एवं उनके अनुभवों एवं विचारों को साझा करने के लिए इस कान्क्लेव का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार ¨सह ने कहा शिक्षा के क्षेत्र में आने वाली समस्याओं को सुलझाने एवं आपस में विचार विनिमय करने की जरूरत है। जिला विद्यालय निरीक्षक मु. इब्राहिम ने कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा हम सभी शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। इसलिए जरूरी हो जाता है हम एक साथ मिलकर नई चुनौतियों का सामना करें। वर्तमान में शिक्षा के क्षेत्र के रूझान से परिचित होना पड़ेगा। मनोविज्ञान के प्रवक्ता डा. वीडी मिश्र ने बच्चों के शैक्षिक मनोविज्ञान पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। कहा कि हम ऐसा कुछ भी न करें जिससे बच्चे के चेतन अथवा अवचेतन मस्तिष्क पर विपरीत प्रभाव पड़े और वह शिक्षा से विमुख होने का प्रयास करे। अपराजिता ¨सह ने बच्चों के रूझान का आकलन करने के लिए ब्रेन मै¨पग की चर्चा की। स्कूल की प्रधानाचार्य कंचन श्रीवास्तव ने तकनीकी शिक्षा एवं सतत मूल्यांकन पद्धति पर प्रकाश डालने के साथ धन्यवाद ज्ञापन किया। इससे पहले छात्राओं ने आगतों के सम्मान में स्वागत की प्रस्तुति की।