Move to Jagran APP

दुष्कर्म का प्रयास, छेड़खानी की तहरीर

मड़िहान(मीरजापुर): थाना क्षेत्र के लालपुर माइनर पर ले जाकर महिला के साथ आटो चालक और उसके साथी ने दुरा

By Edited By: Published: Fri, 30 Jan 2015 10:16 PM (IST)Updated: Fri, 30 Jan 2015 10:16 PM (IST)
दुष्कर्म का प्रयास, छेड़खानी की तहरीर

मड़िहान(मीरजापुर): थाना क्षेत्र के लालपुर माइनर पर ले जाकर महिला के साथ आटो चालक और उसके साथी ने दुराचार करने का प्रयास किया। विरोध करने पर दोनों ने महिला की पिटाई कर दी। महिला ने इस घटना की तहरीर थाने पर दी है।

loksabha election banner

देवपुरा गांव निवासी पैंतीस वर्षीय एक महिला गुरुवार को कचहरी मुकदमा की पैरवी पर आई थी। यहां से वापस शाम को सात बजे बस से मड़िहान में उतरी। इसके बाद घर तक जाने के लिए एक आटो पर सवार हो गई। इसमें चालक समेत दो लोग थे। आटो जब लालपुर माइनर के पास पहुंचा। तभी चालक ने उसे रोक दिया और दोनों ने महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। महिला ने जब इसका विरोध किया तो दोनों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। इस घटना के बाद महिला घर पहुंची और परिवारवालों को आपबीती सुनाई शुक्रवार को महिला परिवारवालों के साथ थाने पर पहुंची और दो लोगों के खिलाफ छेड़खानी की तहरीर दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.