प्रवेश में धांधली को लेकर प्रदर्शन
मीरजापुर: जीडी बिनानी पीजी कालेज में प्रवेश में धांधली का आरोप लगाते हुए छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार
मीरजापुर: जीडी बिनानी पीजी कालेज में प्रवेश में धांधली का आरोप लगाते हुए छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कहा कि प्राचार्य व प्रवेश संयोजक की मिलीभगत से यह सब किया गया है।
पत्र में छात्रों का आरोप है कि छात्रसंघ चुनाव के पूर्व एमकाम प्रथम वर्ष में कुल 80 बच्चों का प्रवेश होना था। उसमें से 76 का प्रवेश लिया गया और चार के लिए कहा गया कि चुनाव बाद किया जाएगा। चुनाव के बाद कूटरचना कर अपने हिसाब से प्रवेश कर लिया गया। प्रतीक्षा सूची भी नहीं जारी की गई। कहा है कि प्राचार्य अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। जिलाधिकारी को सौंपे पत्रक में मांग की गई कि अपात्रों का प्रवेश निरस्त कर वरीयता सूची में आए बच्चों का प्रवेश लिया जाय। इस अवसर पर श्याम अचल यादव, कमर अंसारी, राजन गुप्ता, अभिषेक कुशवाहा, अंकित सिंह यादव आदि थे।
अंक पत्र की हो रही जांच: प्राचार्य
इस संबंध में जीडी बिनानी के प्राचार्य डा. सुरेश चंद्र पांडेय का कहना है कि सभी प्रवेश नियम के अनुसार हुए हैं। एक बच्चे के अंकपत्र के बारे में संदेह जताया गया है। उसकी जांच हो रही है। इस संबंध में सभी संबंधितों को भी सूचित कर दिया गया है। जो रिपोर्ट आएगी उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।