सिंचाई के लिए दिन में हो विद्युत आपूर्ति
चुनार (मीरजापुर): कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पहुंच कर उपजिलाधिकारी को क्षेत
चुनार (मीरजापुर): कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पहुंच कर उपजिलाधिकारी को क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराते हुए उसके निराकरण के लिए पत्रक सौंपा।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामराज गुप्ता के नेतृत्व में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि ठंड के मद्देनजर सिंचाई के लिए रात्रिकालीन विद्युत आपूर्ति के स्थान पर दिन में आपूर्ति बढ़ा कर करने की मांग की। ताकि किसान बिना असुविधा के अपने खेतों की सिंचाई कर सकें। इसके साथ ही लो-वोल्टेज की समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए रामराम सिंह ने कहा कि किसानों के पंपिंग सेट नहीं चल पा रहे हैं। इसके चलते सिंचाई का काम प्रभावित हो रहा है। क्षेत्र के दुर्दशाग्रस्त मार्गो से भी निजात दिलाने की मांग कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की। कैलहट बाजार से लेकर पड़री बाजार तक गढ्डों में तब्दील हो चुके राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या सात को बनवाने की मांग करते हुए एसडीएम को पत्रक सौंपा गया। पत्रक देने वालों में नगर अध्यक्ष कांग्रेस राजेंद्र सिंह, दिनेश चौबे, मनीष पांडेय, भूपेश कुमार, रणजीत सिंह, बसंत समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।