Move to Jagran APP

घंटेश्वर महादेव मंदिर में हुआ हवन-पूजन

मीरजापुर: बाजीराव कटरा स्थित घंटेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार की शाम आचार्य रामलाल त्रिपाठी की देखरे

By Edited By: Published: Mon, 24 Nov 2014 09:37 PM (IST)Updated: Mon, 24 Nov 2014 09:37 PM (IST)
घंटेश्वर महादेव मंदिर में हुआ हवन-पूजन

मीरजापुर: बाजीराव कटरा स्थित घंटेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार की शाम आचार्य रामलाल त्रिपाठी की देखरेख में हवन-पूजन किया गया। इस दौरान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अरुण कुमार दुबे की सलामती की कामना की गई। जहां 12 पंडितों की टोली मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन कर रही थी। घंटा घड़ियाल बज रहा था। मंदिर में महा मृत्युंजय का जाप पहले से चल रहा है। बताते चलें कि पूर्व पालिका अध्यक्ष को गुर्दें में संक्रमण के चलते लखनऊ के पीजीआइ में भर्ती कराया गया है। जहां वह जिंदगी का जंग लड़ रहा है। हालांकि सोमवार को उनकी तबियत में कुछ सुधार हुआ। लगातार दुआएं व हवन-पूजन का दौर चल रहा है। कई संगठनों के लोग भी मन्नते मांग रहे हैं। इस दौरान राजेंद्र तिवारी, डा. अजय पांडेय, कन्हैया दुबे, शोभनाथ, नरेश, राजेश, लक्ष्मी नारायण, राज कुमार सोना, रमाकांत त्रिपाठी, अजीत दुबे आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.