दीपों से जगमगाया विंध्यधाम
विंध्याचल (मीरजापुर): दीपावली को लेकर मां विंध्यवासिनी धाम भी जगमगा गया। लोगों ने मंदिर में दीप जलाक
विंध्याचल (मीरजापुर): दीपावली को लेकर मां विंध्यवासिनी धाम भी जगमगा गया। लोगों ने मंदिर में दीप जलाकर मां से सुख-समृद्धि का कामना की। इस दौरान मंदिर को भव्य सजाया गया था। बड़ी संख्या में देवी भक्तों ने मां का दर्शन-पूजन किया। हर किसी ने मां का दीदार कर अपने समृद्ध जीवन, सुख व शांति की कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी पूजन-अर्चन किया। स्थानीय नागरिकों की भीड़ रही। भजन कीर्तन होता रहा। इसी तरह गंगा घाटों पर भी दीप जलाया गया। पक्का घाट, दीवान घाट शाम होते ही दीपों से जगमगा उठा। घाटों की साफ-सफाई भी की गई थी। बड़ी संख्या में परदेशियों ने भी मां का दर्शन पूजन किया। दीपावली पर लोग सुख समृद्धि की कामना के लिए यहां आते हैं। देर रात तक विंध्यधाम गुलजार रहा।