Move to Jagran APP

समस्याओं का होगा समाधान

मीरजापुर: नगर के जाह्नवी होटल परिसर में शनिवार को ग्रामीण अभियंत्रण सेवा प्रखंड डिप्लोमा इंजीनियर सं

By Edited By: Published: Sat, 18 Oct 2014 07:44 PM (IST)Updated: Sat, 18 Oct 2014 07:44 PM (IST)
समस्याओं का होगा समाधान

मीरजापुर: नगर के जाह्नवी होटल परिसर में शनिवार को ग्रामीण अभियंत्रण सेवा प्रखंड डिप्लोमा इंजीनियर संघ विंध्याचल मंडल के तीसरे मंडलीय अधिवेशन में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। इस दौरान मुख्य अभियंता इंजीनियर आरपी सिंह ने कहा कि अभियंताओं की जो भी समस्या होगी उसका समाधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अभियंता ही विकास की नींव हैं। क्षेत्र में विकास का मोर्चा तो डिप्लोमा इंजीनियर ही लेते है। योजनाओं का संचालन इन्हीं के कंधों पर रहता है। इनकी समस्याओं का समाधान शासन स्तर से कराया जाएगा। इस दौरान विशिष्ट अतिथि जेपी वर्मा ने कहा कि अभियंताओं की कई मांगे लंबित उसका निस्तारण कराया जाएगा। कहा कि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग गांवों के विकास के लिए संकल्पित है। हमारा प्रयास होगा की इस विभाग का विकास हो। अभियंताओं की जो भी समस्याएं हैं उसका समाधान किया जाय। इस दौरान मंडल कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें अशोक राय मंडल अध्यक्ष व आरएन यादव को मंडल सचिव चुना गया। मंडल सचिव आरएन यादव ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान इंजीनियर डीसी मिश्रा, एके सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.