गांधीजी के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान
मीरजापुर : गांधी जयंती पर जिले में साफ सफाई करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर जगह-जगह स्वच्छता अभि
मीरजापुर : गांधी जयंती पर जिले में साफ सफाई करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर जगह-जगह स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का नारा बुलंद किया गया।
भटौली रोड स्थित डा. सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल में सफाई जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ चेयरमैन दिनेश चंद्र सर्राफ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डायरेक्टर आयुष सर्राफ, आस्था, कविता, जागृति, रवि यादव आदि थे। इसी तरह क्रेडा के तत्वावधान में मड़िहान के शोभी गांव में स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान चलाया गया। जहां समीम बानो, कमलेश सिंह, उर्मिला देवी, रजौती देवी, जमुनी देवी, जोगेंद्र भारतीय आदि थे। इसी विकास खंड के जग्गनपुर में खुली बैठक कर जानकारी दी गई। इस अवसर पर सीमा सिंह, अंजनी देवी, निशा देवी, मोहन प्रसाद, सोनी देवी आदि थे।