Move to Jagran APP

महिलाओं पर अत्याचार, दोषी यूपी सरकार

By Edited By: Published: Fri, 25 Jul 2014 09:48 PM (IST)Updated: Fri, 25 Jul 2014 09:48 PM (IST)
महिलाओं पर अत्याचार, दोषी यूपी सरकार

मीरजापुर: प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के संबंध में शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा की बैठक अध्यक्ष चंद्रकला श्रीवास्तव के आवास पर हुई। इसमें प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य सुषमा पांडेय ने कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। चारों तरफ अराजकता का बोलबाला है। चोरी, लूट, छेड़खानी, दुराचार का माहौल व्याप्त है। कहा कि ऐसे में प्रदेश सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए। जिलाध्यक्ष चंद्रकला श्रीवास्तव ने कहा कि जिले ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में बिजली की अंधाधुंध कटौती से पूरी जनता त्रस्त हो चुकी है। सड़ककी स्थिति यह है कि आयेदिन दुर्घटना होती रहती है। ऐसे में प्रशासन भी सो रहा है। जब यह सरकार यूपी को नहीं संभाल सकती है तो हम सभी को मिलकर इस सरकार को हटा देना चाहिए। ऐसी सरकार जो महिलाओं की रक्षा न कर सके तो उसका रहना भी उचित नही है।

loksabha election banner

वहीं अल्पना गुप्ता ने कहा कि बिगड़ी कानून व्यवस्था, अक्षम प्रशासन ही महिला के अत्याचार का जिम्मेदार है। संचालन अनीता मधुकर ने किया। बैठक में आइटी के प्रकोष्ठ जिला संयोजक अभिनव गुप्ता, रंजीत, शांति देवी, ननकी देवी, सावित्री देवी, प्रभा देवी, सीता देवी, रेखा, अजय, सरोज जायसवाल आदि लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.