लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा
मीरजापुर : बरौंधा कचार स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में मंगलवार को पार्टीजनों की बैठक हुई। इसमें लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान प्रदेश सरकार पर नाकामी का आरोप लगाते हुए कहा गया कि वह केवल माहौल खराब कर रही है।
संगठन को सतर्क करते हुए जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने जिले के मंडल अध्यक्षों व जिला पदाधिकारियों के बीच लोकसभा चुनावों की रणनीति को लेकर विचार विमर्श किया। कहा कि हमें मीरजापुर लोकसभा चुनावों के लिए जी-जान से जुट जाना चाहिए। कहा कि सपा व बसपा का शासन जनता देख चुकी है। सपा के शासन से अब वह छुटकारा पाना चाहती है। हर जगह बिजली व पानी का संकट है। बैठक में काशी प्रांत के उपाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह, मंत्री मनोज जायसवाल, महेंद्र सिंह, स्वामी नाथ सिंह, विद्याधर तिवारी, नितिन विश्वकर्मा, विपुल सिंह आदि थे। संचालन आशुकांत चुनाहे ने किया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर