दूसरी बार पतिराज बने चकबंदीकर्ता संघ के अध्यक्ष
मीरजापुर : प्रादेशिक चकबंदीकर्ता संघ का अधिवेशन मंगलवार को चकबंदी कार्यालय पर हुआ। इसमें कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण न होने पर चिंता जाहिर की गई। द्विवार्षिक चुनाव में पतिराज को दोबारा अध्यक्ष चुना गया।
चुनाव अधिकारी तिलकधारी सिंह व विनोद कुमार की देखरेख में हुए चुनाव में पतिराज के कार्य व सक्रियता को देखते हुए कर्मचारियों ने उनको दोबारा अध्यक्ष चुना। उनके अलावा राम बहादुर सिंह व परवेज अंजुम को उपाध्यक्ष, पीके श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष, केशव प्रसाद को जिला मंत्री, राम नारायण को संयुक्त मंत्री, जिलाजीत को संगठन मंत्री व आनंद कुमार को संप्रेक्षक चुना गया। पर्वेक्षक अजय कुमार व लालबचन पांडेय ने पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया।
इसके पूर्व अधिवेशन में जीपीएफ, वार्षिक प्रविष्टि आदि समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। अंत में कर्मचारी नेताओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन चकबंदी अधिकारी को सौंपा। चेतावनी दी कि उनके मांगों की अनदेखी की गई तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर