‘इंस्पेक्टर नहीं हटे तो भाजपा से सामूहिक त्याग पत्र देगा ब्राह्मण समाज’
निर्दलीय पार्षद के पति से अभद्रता का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ब्राह्मण समाज ने परतापुर इंस्पेक्टर को हटाने की मांग की है। अन्यथा भाजपा छोड़ने की चेतावनी दी है।
By Ashu SinghEdited By: Published: Sun, 16 Dec 2018 01:13 PM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 01:13 PM (IST)
मेरठ, जेएनएन। पार्षद पति से अभद्रता का मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। शनिवार को ब्राह्मण समाज के लोगों ने एलान कर दिया कि यदि परतापुर इंस्पेक्टर नहीं हटे तो समाज के लोग भाजपा से सामूहिक त्याग पत्र दे देंगे।
पार्षद पति से अभद्रता का मामला
शताब्दीनगर सेक्टर-4 सी निवासी हिमांशी शर्मा नगर निगम के वार्ड 31 से निर्दलीय पार्षद हैं। उनके पति पंकज शर्मा का कहना है कि चार-पांच दिन पहले शताब्दीनगर निवासी उनके भांजे का एक व्यक्ति से झगड़ा हो गया था। पुलिस ने दोनों तरफ से एनसीआर दर्ज कर ली थी। शुक्रवार को पंकज शर्मा को थाने बुलाया गया। आरोप है, इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने उनके साथ अभद्रता की। जातिगत टिप्पणी की गई, जिससे समाज के लोग क्षुब्ध हैं।
इंस्पेक्टर के खिलाफ नारेबाजी
शनिवार को ब्राह्मण समाज के लोगों ने एसपी सिटी कार्यालय पर इंस्पेक्टर के विरुद्ध नारेबाजी की। ब्राह्मण एकता समिति एवं पश्चिम उप्र संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंडित आशु शर्मा एसपी सिटी से मिले। उन्होंने कहा कि इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर किया जाए, वरना समाज के लोग सड़कों पर उतर जाएंगे। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने 24 घंटे में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
सोम के प्रतिनिधि ने दी चेतावनी
सरधना विधायक संगीत सोम के प्रतिनिधि मनोज शर्मा दौराला ने चेतावनी दी कि यदि इंस्पेक्टर नहीं हटाए गए तो सैकड़ों लोग भाजपा से सामूहिक त्याग पत्र देंगे। इस मौके पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष गौरव शर्मा, युवा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अश्वनी कौशिक, युवा ब्राह्मण एकता समिति के अध्यक्ष अनुज कौशिक, ब्राह्मण एकता समिति के महानगर अध्यक्ष नीरज कौशिक आदि शामिल रहे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें