गाजियाबाद से किशोरी को अगवा कर देर रात शॉपरिक्स मॉल के पास फेंका
शनिवार देर रात एक किशोरी नशे की हालत में दिल्ली रोड स्थित शॉपरिक्स मॉल के पास पड़ी थी। किशोरी को गाजियाबाद से अगवा करके यहां पर लाया गया था।
By Ashu SinghEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 11:11 AM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 11:11 AM (IST)
मेरठ,जेएनएन। गाजियाबाद के भोजपुर थानांतर्गत एक गांव की नाबालिग लड़की को अगवा कर टीपीनगर थाना क्षेत्र में फेंक दिया। आशंका है कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
चार युवक लाए थे गाड़ी में
शनिवार देर रात एक किशोरी नशे की हालत में दिल्ली रोड स्थित शॉपरिक्स मॉल के पास पड़ी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, किशोरी को चार युवक कार में लेकर आए थे। कुछ देर के लिए युवक उसके पास ही खड़े रहे। किशोरी गिर गई तो युवक फरार हो गए। चाय की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने किशोरी को अपने खोखे में सुला लिया। रात करीब पौने दो बजे सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को बरामद किया। इस दौरान दुकान संचालक फरार हो गया।
नशे की हालत में थी किशोरी
किशोरी नशे की हालत में थी और उसने खुद को गाजियाबाद के एक गांव की रहने वाली बताया। उसने कहा कि उसकी मां की मौत हो चुकी है,पिता काफी बुजुर्ग है। वहां उसके साथ कई युवक छेड़छाड़ कर रहे थे। इसके बाद वह उनसे बचकर भाग निकली। इसी बीच बताया कि उसे अगवा करके यहां लाया गया। कार्रवाई के डर से किशोरी भी पुलिस को गुमराह करती रही। पुलिस ने उसके मोबाइल से कुछ नंबर लिए हैं,जिनके आधार पर जांच की जा रही है। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। टीपीनगर इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार गौतम का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
महिला सिपाहियों से छेड़छाड़
शनिवार रात खरखौदा में एक शराबी ने महिला कांस्टेबलों के साथ छेड़छाड़ कर दी। बताया जा रहा है कि महिला कांस्टेबल बाजार में घूम रही थी। इस दौरान शराब के नशे में धुत एक युवक टकराकर उनके ऊपर गिर गया। उसने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौच भी की। किरकिरी होने के डर से पुलिस ने मामला रफा-दफा कर दिया।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें