Move to Jagran APP

नवीन अरोड़ा बने अध्यक्ष, अंकुर गोयल महामंत्री

मेरठ : हैंडलूम व्यापारी संघ के चुनाव में नवीन अरोड़ा अध्यक्ष जबकि अंकुर गोयल महामंत्री निर्वाचित हुए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 May 2017 02:19 AM (IST)Updated: Mon, 22 May 2017 02:19 AM (IST)
नवीन अरोड़ा बने अध्यक्ष, अंकुर गोयल महामंत्री
नवीन अरोड़ा बने अध्यक्ष, अंकुर गोयल महामंत्री

मेरठ : हैंडलूम व्यापारी संघ के चुनाव में नवीन अरोड़ा अध्यक्ष जबकि अंकुर गोयल महामंत्री निर्वाचित हुए। द्विवार्षिक चुनाव शनिवार को संपन्न हुए जबकि मतगणना रविवार को पूरी हुई। इसमें प्रधान नवीन अरोड़ा को 287 जबकि सतीश गर्ग को 190 मत मिले। महामंत्री पद पर अंकुर गोयल को 300 व अनुज रस्तोगी को 172 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर अनिल आनंद 268 मत पर रहे, उनके प्रतिद्वंद्वी प्रवीन कुमार को 200 मत से संतोष करना पड़ा। वरिष्ठ उपप्रधान पद पर विपिन रस्तोगी, राजीव बंसल से हार गए। राजीव को 283 व विपिन को 185 मत मिले। उप प्रधान पद पर विपुल जैन को 326 मत मिले, वहीं जुगल किशोर को 140 वोट ही मिले। संदीप जैन मंत्री, गुरदीप सिंह कालरा उप मंत्री बने। अनुज रस्तोगी, अजय कुमार गुप्ता, संजीव रस्तोगी, अंबुज रस्तोगी, गजेंद्र कुमार, ब्रजकिशोर गोयल आदि समेत 22 लोगों की कार्यकारिणी भी घोषित की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.