सरकार का पुतला फूंक सपा ने जताया विरोध
मेरठ : प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था को लेकर सपाइयों ने शुक्रवार को कमिश्नरी के गेट पर सरकार का पुत
मेरठ : प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था को लेकर सपाइयों ने शुक्रवार को कमिश्नरी के गेट पर सरकार का पुतला दहन किया। सपा नेता ईशु भड़ाना ने बताया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद से लगातार कानून व्यवस्था खराब हो रही है। सहारनपुर की घटना हो या मथुरा में व्यापारियों की हत्या, सरकार हर मोर्चे पर विफल ही है। व्यापारियों से रंगदारी मांगने के मामलों में तेजी आई है, लूटपाट की वारदातें लगातार हो रही हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं। विरोध जताते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन कमिश्नर कार्यालय में सौंप दिया। इस दौरान सुमित भड़ाना, साकिब प्रधान, अवी त्यागी, अक्षय कुमार, जोनी भड़ाना, मोंटी राणा, दिव्यांग त्यागी, हिमांशु आदि रहे।