मुख्यमंत्री का पुतला फूंक जताया विरोध
मेरठ : प्रदेश सरकार द्वारा महापुरुषों के नाम पर अवकाश समाप्त किए जाने के विरोध में शुक्रवार को युवाओ
मेरठ : प्रदेश सरकार द्वारा महापुरुषों के नाम पर अवकाश समाप्त किए जाने के विरोध में शुक्रवार को युवाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया। त्यागी ब्राहमण समाज के सदस्य परशुराम जयंती पर अवकाश समाप्त होने से अधिक भड़के हुए थे। मयंक त्यागी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने अवकाश समाप्त कर महापुरूषों का अपमान किया है। इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रदेश सरकार को तत्काल परशुराम जयंती पर अवकाश के निर्णय को फिर से लागू करना चाहिए। युवाओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि कई अन्य महापुरूषों के नाम पर वर्षो से अवकाश होने की व्यवस्था है। लेकिन उनका नाम अवकाश समाप्त किए जाने वाली लिस्ट में शामिल नहीं किया गया। युवाओं ने शीघ्र परशुराम जयंती पर अवकाश बहाल करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान सचिन कुमार, राहुल त्यागी, नेहा, इमरान, अंकुर त्यागी, सुनील त्यागी, पुलकित शर्मा, राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।