नगर आयुक्त ने दिलायी स्वच्छता की शपथ
मेरठ : नगर निगम में मंगलवार को नगर आयुक्त देवेंद्र सिंह कुशवाहा ने अफसर व कर्मियों को स्वच्छता की शप
By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Mar 2017 11:31 PM (IST)Updated: Mon, 27 Mar 2017 11:31 PM (IST)
मेरठ : नगर निगम में मंगलवार को नगर आयुक्त देवेंद्र सिंह कुशवाहा ने अफसर व कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलायी। उन्होंने कार्यालय में गुटखा, पान आदि का सेवन न करने की भी अपील की। बाद में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि दो दिन में अपनी आदत सुधार लें, वरना दंडित किया जाएगा।
प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण के बाद से ही भाजपा अपने संकल्प-पत्र के अनुसार काम करना शुरु कर दिया है। इसी क्रम में सरकारी दफ्तरों में स्वच्छता के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस लाइन, थानों के साथ ही हर विभाग में इस पर काम हो रहा है। मंगलवार को नगर आयुक्त डीकेएस कुशवाहा ने अफसरों व कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलायी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें