जानलेवा है पर लाइलाज नहीं मोटापा
मेरठ: मोटापा तमाम बीमारियों की बड़ी वजह है, और भारत में यह रोग दुनिया में सबसे तेजी से फैल रहा है। मो
मेरठ: मोटापा तमाम बीमारियों की बड़ी वजह है, और भारत में यह रोग दुनिया में सबसे तेजी से फैल रहा है। मोटापा में भारत दुनिया का तीसरा देश बन चुका है। उदर रोग विशेषज्ञ डा. राजेश कपूर ने रविवार को आनंद अस्पताल की ओर से आयोजित जांच कैंप में बताया कि गुर्दा फेल होने में 50 फीसद भूमिका शुगर की है। भारत में 20 फीसद बच्चे मोटापा के शिकार हैं। खानपान, जीवनशैली, जंक फूड के बढ़ते सेवन एवं व्यायाम की कमी से यह बीमारी सभी को चपेट में ले चुकी है। बेरियाट्रिक शल्य चिकित्सक डा. कपूर ने बताया कि मोटापा से बांझपन, तमाम प्रकार के कैंसर, खर्राटे की बीमारी, हार्ट अटैक, फालिज एवं गुर्दा खराब होना समेत अन्य तमाम खतरे हैं। कहा कि मोटापा को लेकर कोई संकोच नहीं करना चाहिए। बेरियाट्रिक एवं मेटाबोलिक सर्जरी से शुगर, उच्च रक्तचाप एवं खर्राटे की बीमारी काफी हद तक ठीक हो जाती है। कैंप में 189 मरीजों की चिकित्सा की गई। बीएमआई एवं ब्लड शुगर भी जांचा गया। डा. पंकज हंस, डा. मयंक जैन और डा. शिल्पी राय अग्रवाल ने भी लोगों की जांच कर उन्हें सेहत के टिप्स दिए। संचालन मानसी आनंद ने किया।