Move to Jagran APP

पुलिस चुनावी ड्यूटी पर है, जाम से आप खुद निपटिए

मेरठ : पुलिस चुनाव में व्यस्त है। शहर के जाम से आप खुद निपटिए। रविवार की छुट्टी में भी दिल्ली रोड औ

By Edited By: Published: Mon, 23 Jan 2017 02:02 AM (IST)Updated: Mon, 23 Jan 2017 02:02 AM (IST)
पुलिस चुनावी ड्यूटी पर है, जाम से आप खुद निपटिए
पुलिस चुनावी ड्यूटी पर है, जाम से आप खुद निपटिए

मेरठ : पुलिस चुनाव में व्यस्त है। शहर के जाम से आप खुद निपटिए। रविवार की छुट्टी में भी दिल्ली रोड और बेगमपुल पर भयंकर जाम लगा था। जाम का कारण धार्मिक जुलूस में पुलिस की कोई व्यवस्था न होना है। अफसरों के पास सिर्फ जवाब है कि विधान सभा चुनाव करा रहे हैं। उधर, कलक्ट्रेट को जोड़ने वाली हर सड़क बंद कर दी गई थी। स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में गीता-बबीता का कार्यक्रम था, जिसके चलते सभी रास्ते पर जाम लगा हुआ था। यातायात पुलिस भी नाकाम साबित हुई।

loksabha election banner

रविवार को छुट्टी के समय लोग शॉपिंग करने के लिए निकले तो जाम में फंस गए। शहर में बेगमपुल, बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा और दिल्ली रोड पूरी तरह से जाम की चपेट में था। रेलवे रोड चौराहे पर लगा जाम पुलिस रोक नहीं पा रही थी। उधर, कलक्ट्रेट और पुलिस लाइन के आसपास मार्ग पर भी जाम लगा हुआ था। कैलाश प्रकाश स्टेडियम में गीता, बबीता के आने से यातायात प्रभावित था। पुलिस ने रास्तों में बेरिकेडिंग लगा दिए थे। मवाना बस स्टैंड भी जाम की चपेट में था। जुलूस की वजह से भी रविवार को जाम लगा हुआ था। दरअसल, जुलूस में पुलिस की कोई व्यवस्था तक नहीं थी। बेगमपुल पर दोनों साइड में अतिक्रमण जाम की सबसे बड़ी समस्या है। भुमिया का पुल और हापुड़ अड्डे पर भी जाम लगा था। सबसे अहम बात यह है कि जाम से निजात दिलाने का कोई जतन नहीं किया गया था। सारी व्यवस्था पंगु बनी हुई थी। यातायात की जिम्मेदारी संभाल रही एसपी ट्रैफिक किरन यादव का कहना है कि फोर्स विधान सभा चुनाव में लगी हुई है। नामांकन में यातायात की व्यवस्था बनाने के लिए भी पुलिस बल कलक्ट्रेट के बाहर तैनात रहता है। ऐसे में चुनाव तक यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाना थोड़ा मुश्किल है।

इसलिए अब शहर के लोगों से यही कहेंगे कि शहर में जाम को ध्यान में रखकर ही निकलें।

इन्होंने कहा..

एसपी ट्रैफिक और संबंधित थानेदारों से यातायात-व्यवस्था पर भी ध्यान देने को कहा गया है। चुनाव तक पुलिस बल की कमी है। सभी को आदेश दिए गए हैं कि व्यवस्था में सुधार के लिए चौराहे पर खड़े वाहनों को हटाया जाए।

-आलोक प्रियदर्शी, एसपी सिटी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.