Move to Jagran APP

शहर में दौड़ रही सपा जिलाध्यक्ष की फर्जी गाड़ी

मेरठ : कार पर सपा का झंडा लगा हो और जिलाध्यक्ष लिखा हो, फिर किसी की क्या मजाल जो कार को रोक ले। शायद

By Edited By: Published: Wed, 31 Aug 2016 01:53 AM (IST)Updated: Wed, 31 Aug 2016 01:53 AM (IST)
शहर में दौड़ रही सपा जिलाध्यक्ष की फर्जी गाड़ी

मेरठ : कार पर सपा का झंडा लगा हो और जिलाध्यक्ष लिखा हो, फिर किसी की क्या मजाल जो कार को रोक ले। शायद यह बात शहर के कुछ खुराफाती तत्वों को भी पता चल गई है। तभी शहर में ऐसी कुछ गाड़ियां बेधड़क घूम रही हैं, लेकिन जब ऐसी स्कार्पियो पर खुद जिलाध्यक्ष की नजर पड़ी तो वह भी चौंक गए। मामला पार्टी हाईकमान तक पहुंचा, तो ऊपर से जांच के आदेश आ गए। अब कप्तान ने अपनी टीम को सपा का झंडा लगी ऐसी फर्जी गाडि़यों की धरपकड़ के आदेश जारी किए हैं।

loksabha election banner

हाल ही बिहार के पटना में पुलिस ने मेरठ के सपा जिलाध्यक्ष की फर्जी गाड़ी पकड़ी थी, जिसे लेकर सपा हाईकमान सख्त हो गए हैं। हालांकि उस गाड़ी के असली मालिक का पता चल सका है। इसी बीच महानगर में भी एक स्कार्पियो मिली जिस पर सपा का झंडा लगा था और शीशे पर सपा जिलाध्यक्ष लिखा था। शहर में दौड़ रही इस स्कार्पियो को देख खुद पार्टी के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह भी हैरत में पड़ गए। उन्होंने तत्काल उक्त स्कार्पियो की फोटो अपने मोबाइल में ली। मंगलवार को यह फोटो सपा आलाकमान को भी दिखाई। सपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि कंकरखेड़ा की एक महिला नेता भी अपनी गाड़ी पर फर्जी तरीके से सपा जिलाध्यक्ष लिखकर घूम रही है। महिला की भी शिकायत लखनऊ में की गई है। शिकायत पर हाईकमान ने सख्त रवैया अपनाया है। कप्तान को इस मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

इन्होंने कहा..

फर्जी तरीके से सपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी घूम रही हैं। दूसरे कंकरखेड़ा की महिला पर सपा में कोई जिलाध्यक्ष का पद नहीं है। ऐसे में खुद को सपा नेत्री बताकर रौब गालिब करती है। इन सभी के खिलाफ हाईकमान से शिकायत की गई है। साथ ही एसएसपी को भी फर्जी तरीके से चल रही गाड़ियों की पड़ताल करने को कहा गया है।

जयवीर सिंह, जिलाध्यक्ष सपा

सपा के अलावा बाकी सभी पार्टियों की फर्जी तरीके से झंडा और पद लिखकर चल रही गाड़ियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। सपा जिलाध्यक्ष लिखी फर्जी स्कार्पियो की आरटीओ से पड़ताल करने के आदेश दिए है।

जे रविंदर गौड, एसएसपी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.