नूतन और अलका बनीं मानसून क्वीन
मेरठ : कैविट्स लेडीज क्लब की मासिक सभा शुक्रवार को मानसून थीम पर बॉम्बे बाजार स्थित चैम्बर्स ऑफ क
By Edited By: Published: Sat, 27 Aug 2016 11:14 AM (IST)Updated: Sat, 27 Aug 2016 11:14 AM (IST)
मेरठ : कैविट्स लेडीज क्लब की मासिक सभा शुक्रवार को मानसून थीम पर बॉम्बे बाजार स्थित चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स में आयोजित की गई। सभा में थीम के अनुसार सभी सदस्यों को फिरोजी रंग के परिधान में आना अनिवार्य था।
इस दौरान 40 से कम और अधिक उम्र की महिलाओं ने कैटवॉक कर मानसून प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें नूतन और अलका गुप्ता ने मानसून क्वीन का खिताब जीता। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने तंबोला खेला और उपहार जीते। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष कविता जैन, निशि मित्तल, ममता जैन, मीनाक्षी सिंह, रेखा रस्तौगी, आशा रस्तौगी, प्रीति रस्तौगी, चिन्मय गर्ग और चानी राजवंशी भी उपस्थित रहीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें