Move to Jagran APP

संयुक्त व्यापार संघ की आम सभा में आरोप-प्रत्यारोप

मेरठ : संयुक्त व्यापार संघ के त्रिवार्षिक सम्मेलन (आम सभा) में जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगे। नवीन गुप्ता

By Edited By: Published: Tue, 23 Aug 2016 01:46 AM (IST)Updated: Tue, 23 Aug 2016 01:46 AM (IST)
संयुक्त व्यापार संघ की आम सभा में आरोप-प्रत्यारोप

मेरठ : संयुक्त व्यापार संघ के त्रिवार्षिक सम्मेलन (आम सभा) में जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगे। नवीन गुप्ता गुट ने जहां अपनी तीन साल की उपलब्धियों का बखान किया तथा बताया कि वर्तमान कार्यकारिणी ने संघ के खजाने में 6.64 लाख की बढ़ोत्तरी की। वहीं बिजेंद्र अग्रवाल गुट के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष, महामंत्री पर नई पंजीकृत 57 संस्थाओं की सूची छिपाने का आरोप लगाया।

loksabha election banner

सितंबर 2013 में चयनित संयुक्त व्यापार संघ की कार्यकारिणी ने कार्यकाल के अंतिम समय में सोमवार रात में गढ़ रोड स्थित राजा रानी विवाह मंडप में त्रिवार्षिक सम्मेलन (आम सभा) का आयोजन किया। जिसमें लगभग आठ सौ सदस्य व्यापारी शामिल हुए। महामंत्री संजय जैन ने कार्यकारिणी द्वारा तीन वर्षो में किए गए कार्यो का विवरण पेश किया। बताया कि तीन वर्षो में उन्होंने कौन कौन से व कब कब आंदोलन किए। कोषाध्यक्ष सतीश जैन ने संघ के खाते का विवरण पेश करते हुए बताया कि तीन साल में खजाने में 6.64 लाख रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। जिसकी व्यापारियों ने तालियां बजाकर सराहना की।

कार्यक्रम में मौजूद व्यापारी नेताओं से विचार मांगे गए तो बिजेंद्र अग्रवाल गुट के पदाधिकारियों ने कार्यकारिणी पर आरोप लगाए। उपाध्यक्ष पवन मित्तल ने कहा कि इस दौरान जिन नई 57 संस्थाओं को सदस्य बनाया गया उनकी सूची सार्वजनिक नहीं की गई। दूसरे उपाध्यक्ष कमल ठाकुर ने भी इस पर आपत्ति जताई तथा विभिन्न आरोप लगाए। मंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि हमने सभी 16 पदाधिकारियों को साथ लेकर चलने का प्रयास किया लेकिन उक्त चार पदाधिकारियों ने खुद को अलग ही रखा। कार्यक्रम स्थल के बाहर लगे फ्लेक्स का भी उन्होंने जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सूची देने से इंकार नहीं किया गया लेकिन उन्होंने इस सूची के नाम पर राजनीति करने का प्रयास किया।

बात बढ़ी तो उक्त 57 संस्थाओं के पदाधिकारियों ने सम्मेलन के बीच में ही खड़े होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने दावा किया कि जिन लोगों ने कार्यकारिणी पर पैसे के गबन का आरोप लगाया था आज उन्होंने ही संस्था के कार्यो को सराहा है।

सम्मेलन में पूर्व अध्यक्ष बिजेंद्र अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अरुण वशिष्ठ, संजीव रस्तोगी, विपुल सिंघल, गौरव शर्मा, आशु रस्तोगी समेत सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.