विभा बनीं तीज क्वीन और गीता लकी लेडी
मेरठ : इनरव्हील क्लब ऑफ मेरठ कैंट का तीज उत्सव, स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया
By Edited By: Published: Mon, 22 Aug 2016 07:09 PM (IST)Updated: Mon, 22 Aug 2016 07:09 PM (IST)
मेरठ : इनरव्हील क्लब ऑफ मेरठ कैंट का तीज उत्सव, स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया, जिसका आयोजन सोमवार को आबूलेन स्थित पीपीपी कांफ्रेंस हाल में किया गया।
थीम के अनुसार क्लब की सभी सदस्यों को लाल रंग की साड़ी पहनकर आना अनिवार्य था। कार्यक्रम में जहां महिलाओं ने तीज के गीतों पर नृत्य कर दर्शकों का मनमोह लिया, वहीं देश भक्ति पर कई नाटक भी प्रस्तुत किए। साथ ही राधा बन जन्माष्टमी भी बनाई।
तीज क्वीन का ताज राधा की वेशभूषा में नृत्य और कैटवॉक करने वाली विभा गुप्ता के नाम रहा। वहीं लकी लेडी का खिताब गीता मनोज के नाम रहा। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष सुनीता गुप्ता और सचिव मीना गुप्ता भी उपस्थित रहीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें