आकर्षक कांवड़ से सजा हाईवे
मोदीपुरम (मेरठ) : आसमान में बादल छाए रहने और मौसम सुहाना रहने से बुधवार को हाइवे पर कांवड़ियों रेला उ
मोदीपुरम (मेरठ) : आसमान में बादल छाए रहने और मौसम सुहाना रहने से बुधवार को हाइवे पर कांवड़ियों रेला उमड़ा रहा। बुधवार को सुबह के समय निकली धूप के बाद आसमान में बादल छा गए। दोपहर में रिमझिम फुहारें भी पड़ी। इन सबके बीच कांवड़िये उत्साह से हाइवे से गुजरे।
पूर्व सैनिक भी लाए कांवड़
सेना की वेशभूषा में हरिद्वार से दिल्ली लौट रहे सेवानिवृत्त फौजी शेष नाग की आकृति वाली कांवड़ लेकर गुजरे। जत्थे के सभी लोगों ने फौजी की पोशाक धारण कर रखी थी और तिरंगा लहराते हुए चल रहे थे।
जहांगीरपुरी आजादपुर दिल्ली निवासी अजीत ¨सह ने बताया वह स्वयं सेवानिवृत्त फौजी हैं। दल के अधिकांश सदस्य सेवानिवृत्त फौजी हैं या उनके परिवार से हैं। फरीदाबाद निवासी कवि गुर्जर भगवान शिव की प्रतिमा कंधों पर लिए हरिद्वार से वापस फरीदाबाद लौट रहा है। कवि गुर्जर ने बताया कि वह तीसरी बार बाबा भोले नाथ की प्रतिमा को कंधों पर लेकर जा रहा है। प्रतिमा का वजन 50 किलो से अधिक है और प्रतिमा की ऊंचाई लगभग पांच फुट है। इसके अलावा हाइवे पर गुड़गांव निवासी कृष्ण काफी बड़ा चश्मा लगाए चल रहे थे।