कचहरी में कुख्यातों का शक्ति प्रदर्शन
मेरठ : पेशी पर आए कुख्यात उधम सिंह और योगेश भदौड़ा ने कचहरी में शक्ति प्रदर्शन किया। दोनों कुख्यातों
मेरठ : पेशी पर आए कुख्यात उधम सिंह और योगेश भदौड़ा ने कचहरी में शक्ति प्रदर्शन किया। दोनों कुख्यातों के आगे पुलिस फिर बोनी साबित हुई। उधम सिंह ने पुलिस के सामने ही चहेतों से बात की। वहीं एक दारोगा गाड़ी में बैठे बंदियों की पर्चियों का आदान प्रदान करा रहे थे। बंदियों को बीड़ी तक बांटी गई। हालांकि उधम सिंह ने ऐलान किया कि योगेश से हमारी कोई दुश्मनी नहीं है। हमारे बीच तो सुलह होने के लिए बातचीत चल रही है।
शुक्रवार की दोपहर कुख्यात उधम सिंह को एसीजेएम कोर्ट संख्या चार में रंगदारी वसूलने के मामले में बी वारंट पर लाया गया था। उधम सिंह ने कचहरी में पुलिस के सामने जमकर शक्ति प्रदर्शन किया। उधम ने कहा कि योगेश से हमारे सभी मामलों में समझौते की बात चल रही है। इसी बीच उधम ने कुछ सामान दारोगा को दिया। न्यायालय से लौटने के बाद दारोगा से सामान वापस मांगा, जिस पर दोनों में कहासुनी तक हुई। दूसरी ओर योगेश भदौड़ा को जिला जज की अदालत में हत्या के मामले में पेशी पर लाया गया था। योगेश से मिलने वाले पहले से ही खड़े हुए थे, जो पहले तो इशारों में बाते कर रहे थे। बाद में पुलिस के सामने ही बातचीत भी हुई है। हालांकि दोनों की पेशी एक साथ होने के कारण पूरी कचहरी फोर्स से भरी हुई थी। योगेश ने सुलह समझौते की बात पर कुछ भी टिप्पणी
एसटीएफ से लेकर क्राइम ब्रांच तक की टीमों को लगाया हुआ था। ताकि दोनों में कोई टकराव न हो जाए। पुलिस ने दोनों को अलग अलग रखा था।
दारोगा पर चिल्लाया उधम
दारोगा को उधम ने कचहरी में जाते समय कुछ सामान दिया था। लौटने के बाद सामान की मांग की। दारोगा ने नहीं दिया तो उधम सबके सामने दारोगा पर चिल्लाया। हालांकि दोनों में कहासुनी भी हुई।
कचहरी से संदिग्ध को पकड़ा
इंस्पेक्टर सिविल लाइन सुरेंद्र राणा फोर्स के साथ कचहरी में चेकिंग कर रहे थे। उसी समय योगेश भदौड़ा और उधम सिंह को रखने वाली सदर हवालात पर एक संदिग्ध मिला, जिसे हिरासत में लेकर थाने लाने के बाद पूछताछ कर छोड़ दिया।
पेशी पर स्टाइल दिखा रहा था उधम : पुलिस के सामने मुल्जिम की तरह नहीं बल्कि फिल्मी हीरो की तरह उधम सिंह पुलिसकर्मियों को स्टाइल दिखा रहा था। पुलिसकर्मियों को उधम सिंह की चाल से ही चलना पड़ रहा था, जबकि उधम सिंह हथकड़ी लगी हुई थी। सिर्फ इसलिए की कहीं भाग न जाए।