सपा नेता समेत आठ की तलाश कर रही पुलिस
मेरठ : चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के छात्र और युवा बसपा नेता प्रशांत की हत्या के मामले में परिजनो
मेरठ : चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के छात्र और युवा बसपा नेता प्रशांत की हत्या के मामले में परिजनों ने तीन आरोपियों को नामजद किया है। वहीं पुलिस नामजद सपा नेता समेत आठ आरोपियों को तलाश रही है। पुलिस अधिकारियों को मिली सूचना और अब तक की छानबीन में ये भी बात स्पष्ट हुई है कि गोली आशू यादव ने मारी है। आशू मेडिकल थाने में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल का भांजा है और घटना के समय कांस्टेबल आशू के साथ ही बताया गया है।
इनके खिलाफ कराया मुकदमा
प्रशांत के परिजनों ने सपा नेता पंकज प्रधान, मयंक और टिल्लू पंडित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस तीनों की तलाश कर रही है, लेकिन कोई हाथ नहीं आया। हालांकि अधिकारियों को आठ नाम मिलें हैं, जिनमें आशू मुख्य है। सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर से कुछ नहीं मिला है। पुलिस आसपास की जगहों से फुटेज उठा रही है।
ये लोग पहुंचे मोर्चरी
मोर्चरी पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनय प्रधान, अरुण प्रधान, सोमेंद्र तोमर, बसपा नेता कृष्ण पाल, विवि पत्रकारिता विभाग से असिस्टेंट प्रोफेसर प्रशांत कुमार, छात्र नेता विनीत चपराना, अवनीश काजला पहुंचे।
इकलौता बेटा था प्रशांत
प्रशांत अपने परिवार में अकेला बेटा था। उसकी एक बहन भी है, जिसका नाम आंचल है। आंचल की करीब एक साल पूर्व ही शादी हुई थी। घर पहुंची आंचल रोते हुए कई बार बेहोश हो गई। प्रशांत की पत्नी गुड्डन भी बदहवास हालत में थी।
कुछ का प्रोफाइल
आशू यादव : पीवीएस के सामने ही मंगलम पैलेस में स्नूकर क्लब चलाता है। स्कार्पियो रखता है और मेडिकल थाने में तैनात सिपाही का भांजा है। प्रशांत को आशू ने ही गोली मारी। अधिकारी इस बात की पुष्टि कर रहे हैं।
अमित मि¨रडा : मेडिकल थानाक्षेत्र में ही अमन अस्पताल में एक युवती से दुष्कर्म प्रकरण में अमित मि¨रडा मुख्य आरोपी है। वर्तमान में केस कोर्ट में है। गढ़ रोड पर टेंपो से अवैध वसूली का काम शुरू किया है।
टिल्लू पंडित : आपराधिक गतिविधियों के साथ वाहन चोरी में कई बार नाम आया है। दिल्ली पुलिस टीम वाहन चोरी के मामले में उठाकर ले गई थी। डबल मर्डर में भी गिरफ्तारी हुई थी। अमित का साथी है।
पंकज प्रधान : सपा नेता बताकर कुछ होर्डिग लगवाए हुए हैं। प्रशांत के साथ कृष्णा प्लाजा पार्किंग पर अवैध कब्जे का प्रयास किया था। पंकज के गुर्गे तेजगढ़ी से कमिश्नर आवास तक चलने वाले टेंपो से वसूली करते हैं।
मयंक स्याल : वर्ष 2011 में एलआइसी के सामने सिविल लाइन थानाक्षेत्र में राहुल की हत्या की थी। इस मामले में नामजद हुआ था और गिरफ्तारी भी हुई थी।
इन्होंने कहा..
परिजनों ने कुछ लोगों को नामजद किया है। इसके अलावा करीब पांच अन्य नाम भी प्रकाश में आए हैं, जिनमें आशू मुख्य है। सिपाही यदि मौके पर था तो इस मामले में भी जांच कराई जाएगी और कार्रवाई होगी।
-जे.रविंदर गौड, एसएसपी मेरठ।