नंगला कार्टर तालाब पर आज सजेगी हरियाली
मवाना (मेरठ) : दशकों से सूखे पड़े तालाबों पर दैनिक जागरण के अभियान के बाद रवानी आई तो देहात से लेकर श
मवाना (मेरठ) : दशकों से सूखे पड़े तालाबों पर दैनिक जागरण के अभियान के बाद रवानी आई तो देहात से लेकर शहर तक के लोग इससे जुड़ गये। अभियान में जहां प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा ग्रामीण, छात्र-छात्राएं, शिक्षक, युवा वर्ग और सामाजिक संगठनों के लोग अभियान का हिस्सा बने और तालाबों पर श्रमदान कर नई रवानी दी। वहीं इसके बाद तालाबों को खोदाई और सफाई के बाद पौधारोपण किया गया और सूखे तालाबों को इंतजार है तो बस बारिश का। मानसून दस्तक दे चुका है अब तालाबों को मूसलाधार वर्षा का इंतजार है ताकि उनकी खोई रवानी उन्हें मिल सके। नंगला कार्टर तालाब पर सफाई का काम पूरा होकर तराशा गया तो उस पर नई रवानी आने लगी। ग्राम प्रधान उषा के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण शुक्रवार सुबह तालाब के किनारे पौधारोपण कर इन्हें और ताल को बचाने का संकल्प लेंगे। अगर वर्षा नही हुई और सब कुछ ठीक ठाक रहा तो पिलौना गांव के तालाब में भी ग्राम प्रधान माया देवी तालाब को पानी से लबालब करा देगी। इसके बाद वे सैकड़ों ग्रामीणों को साथ लेकर तालाब बचाए रखने के लिए संकल्प दिलाएगी।
जानी खुर्द : कस्बा सिवाल खास में गुरुवार को प्रशासन द्वारा तालाबों को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान चलाया गया। अभियान के अन्तर्गत प्रशासनिक अधिकारियों ने तालाबों पर अतिक्रमण कर बनायी गई दीवारों को ध्वस्त किया गया। बाद में अन्य तालाबों पर अतिक्रमण कर मकान बनाने वाले 17 लोगों को चिन्हित कर 2 दिन में अतिक्रमण हटाने के लिए चेतावनी दी गई।