आजम समाचार= दिव्यांगों ने लहराए काले झंडे
मेरठ : डूडा ने नगर विकास मंत्री आजम खां से 161 लोगों को ई-रिक्शा वितरित कराए। लेकिन पात्रों के चयन म
मेरठ : डूडा ने नगर विकास मंत्री आजम खां से 161 लोगों को ई-रिक्शा वितरित कराए। लेकिन पात्रों के चयन में धांधली का आरोप लगाते हुए दिव्यांग जन विकास समिति के अध्यक्ष नितिन माहेश्वरी, उपाध्यक्ष शहजाद आलम आदि दर्जन भर लोगों ने कार्यक्रम के दौरान ही काले झंडे दिखाए। उन्होंने आरोप लगाया कि ई-रिक्शा के 161 पात्र लोगों में से अधिकांश मुस्लिम हैं। जबकि वे डेढ़ साल से आवेदन कर रहे हैं लेकिन उनका चयन नहीं किया गया। उन्होंने दिव्यांगों को आवास दिलाने की भी मांग की। इस समय आजम खां कुछ दूर ई-रिक्शा को झंडी दिखा रहे थे। उन्हें इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने अफसरों से नाराजगी जताई तथा धांधली साबित होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। मंत्री के आगमन से ठीक पहले ई-रिक्शा संचालक सेवा समिति के बैनर तले शहर के शेरगढ़ी, कालियागढ़ी, जाकिर कालोनी, हुमायुं नगर समेत दर्जनों क्षेत्रों की सैकड़ों महिलाएं भी विवि परिसर में धरना देकर बैठ गई। अध्यक्ष मुर्तजा खान व विनोद शर्मा ने कहा कि महिलाओं को ई-रिक्शा के पात्रों की सूची में शामिल नहीं किया गया। जबकि महिलाओं ने आवेदन कर रखे हैं। धरने से अफसर घबरा गए। उन्होंने इसरार सैफी को वहां भेजकर महिलाओं को शांत कराया तथा वापस भेजा। इस दौरान महिलाओं के लगभग 200 आवेदन फार्म डूडा परियोजना अधिकारी को सौंपे गए। जिनकी जांच कराकर पात्रों को ई-रिक्शा आवंटन का आश्वासन दिया।