आरडी बर्मन के जन्मोत्सव पर गूंजे तराने
मेरठ : माल रोड स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज में सोमवार को आरडी बर्मन का जन्मोत्सव उत्साह से मनाय
By Edited By: Published: Mon, 27 Jun 2016 11:32 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2016 11:32 PM (IST)
मेरठ : माल रोड स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज में सोमवार को आरडी बर्मन का जन्मोत्सव उत्साह से मनाया गया। गीत-संगीत के बीच मधुर तरानों से शाम सुरमयी हो उठी। एक से बढ़कर एक गीत का जो सिलसिला शुरु हुआ वो देर रात तक चला।
रवि सागर की ओर से आयोजित म्युजिकल नाइट में आरडी बर्मन को उनके 77वें जन्म दिवस पर याद किया गया। गीत-संगीत से जुड़े लोगों ने उन्हें मधुर गीतों के जरिए याद किया। मुख्य अतिथि उप्र अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष मुकेश सिद्धार्थ रहे। संयुक्त व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष बिजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि आरडी बर्मन बेजोड़ शख्सियत थे। एचएस जैन समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें