Move to Jagran APP

नगर निगम सुधरे तो मेरठ होगा स्मार्ट सिटी

मेरठ : नगर निगम यदि अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर लेगा तो इस साल मेरठ शहर का चयन केंद्र की स्मार्ट

By Edited By: Published: Wed, 25 May 2016 02:16 AM (IST)Updated: Wed, 25 May 2016 02:16 AM (IST)
नगर निगम सुधरे तो मेरठ होगा स्मार्ट सिटी

मेरठ : नगर निगम यदि अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर लेगा तो इस साल मेरठ शहर का चयन केंद्र की स्मार्ट सिटी योजना में हो सकता है। केंद्र सरकार ने वर्तमान वर्ष में होने वाले शहरों के चयन की प्रतिस्पर्धा में उत्तर प्रदेश के मेरठ और रायबरेली दोनों शहरों को शामिल किया है। पहले रायबरेली और मेरठ शहर के अंक समान हो गए थे और दोनों शहरों में से कोई भी शामिल नहीं किया जा सका था। प्रदेश सरकार की मनमानी तथा मेरठ को स्मार्ट सिटी में शामिल न किए जाने के विरोध में एक महीने तक आंदोलन किया गया। केंद्र सरकार ने भी अपने स्तर से कोई निर्णय नहीं लिया। प्रदेश सरकार ने कोई पहल नहीं की। मंगलवार को केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू ने दोनों शहरों को वर्तमान वित्तीय वर्ष में प्रतिस्पर्धा में शामिल शहरों की सूची में शामिल किया। कहा कि दोनों शहरों को स्मार्ट सिटी के मानदंडों पर खरा उतरना होगा। पूर्व में जहां गड़बड़ी थी उसे सुधारना होगा। इसके बाद ही उनका चयन किया जा सकेगा।

loksabha election banner

जलकल और जेएनएनयूआरएम ने डुबाई थी लुटिया

मेरठ नगर निगम ने 100 में से 85 अंकों का दावा किया था, लेकिन राज्य स्तरीय उच्चाधिकार संचालन समिति ने उसके अंक काटकर मात्र 67.5 अंक ही दिए। जेएनएनयूआरएम और जलकल योजनाओं की अपूर्णता पर दस में से पांच तथा जेएनएनयूआरएम योजनाओं से शहर की समस्याओं में सुधार न होने पर दस में से पांच अंक प्रदान किए थे।

स्मार्ट सिटी के मानक और उन पर मेरठ को मिले अंक

शौचालय की प्रगति।

अंक : 05/10

जन शिकायतों का निवारण व फरियादी को कार्रवाई की ऑनलाइन सूचना।

अंक : 05/05

ई मासिक पत्रिका।

अंक : 05/05

4. शहर की विकास परियोजनाओं का दो साल का ऑनलाइन ब्यौरा।

अंक : 05/05

5. निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के पारित प्रस्ताव का ऑनलाइन प्रदर्शन।

अंक : 00/00

6. शहर की विकास योजनाओं को तैयार करते समय वार्डवार नागरिकों से विचार विमर्श।

अंक : 00/00

7. नागरिक सेवाओं में विलंब पर जुर्माना।

अंक : 05/05

8. तीन साल में कर व अन्य माध्यम से निगम द्वारा जुटाया गया धन।

अंक : 10/10

9. कर्मचारियों का मासिक वेतन भुगतान का ब्यौरा।

अंक : 05/05

10. नगर निगम के वर्ष 2012-13 तक के खातों का ऑडिट।

अंक : 05/05

11. राजस्व स्त्रोतों से निगम की अपने कुल बजट में हिस्सेदारी।

अंक : 05/10

12. जलापूर्ति व पाइपलाइन के रखरखाव पर खर्च।

अंक : 00/10

13. नगर निगम की कुल आय में आंतरिक स्त्रोतों से आय का योगदान।

अंक : 7.5/10

14. जेएनएनयूआरएम मिशन की योजनाओं से सुधरा शहर का स्तर।

अंक : 05/10

15. जेएनएनयूआरएम मिशन के तहत मार्च 2012 तक स्वीकृत योजनाओं की प्रगति।

अंक : 05/10

शहर की मार्कशीट

15 मानकों के कुल अंक : 100

शहर को मिले अंक : 67.5

इन्होंने कहा..

स्मार्ट सिटी को लेकर लड़ी गई लंबी लड़ाई का ही यह नतीजा है। अब उन सभी पहलुओं पर गंभीरता से काम कराया जाएगा, जिनकी कमी के चलते यह स्थिति सामने आई थी। इस बार मेरठ का हर हाल में चयन होगा।

-हरिकांत अहलूवालिया, महापौर

मेरठ की क्षमता पर कभी सवाल नहीं था। हम अपने शहर के हक के लिए कोशिश में जुटे हुए थे। सरकार ने फिर मौका दिया है, इसमें और बेहतर कर मानक पर खरा उतरा जाएगा। शहर में कई गतिविधियां शुरू भी हो चुकी हैं, जो कि स्मार्ट सिटी की परिकल्पना से जुड़ी हुई हैं।

-आलोक सिन्हा, आयुक्त, मेरठ मंडल

मेरठ को स्मार्ट सिटी की प्रतिस्पर्धा में फिर से शामिल किया जाना शुभ सूचना है। इस बार पूर्व की कमियों को सुधारकर तथा अन्य मानकों पर भी सुधार बरकरार रखते हुए स्मार्ट सिटी में मेरठ शहर के चयन को सुनिश्चित किया जाएगा।

-देवेंद्र सिंह कुशवाहा, नगर आयुक्त।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.