Move to Jagran APP

10 ब्लॉकों में चुने गए सपा के प्रमुख

मेरठ: मेरठ में ब्लॉक प्रमुख चुनाव रविवार को संपन्न हो गए। आठ ब्लॉकों में हुए चुनाव में छह में सपा क

By Edited By: Published: Mon, 08 Feb 2016 02:06 AM (IST)Updated: Mon, 08 Feb 2016 02:06 AM (IST)
10 ब्लॉकों में चुने गए सपा के प्रमुख

मेरठ: मेरठ में ब्लॉक प्रमुख चुनाव रविवार को संपन्न हो गए। आठ ब्लॉकों में हुए चुनाव में छह में सपा के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की, जबकि एक सीट भाजपा और एक सीट बसपा समर्थित प्रत्याशी की झोली में आई है। चार ब्लॉकों पर पहले ही सपा के प्रत्याशी निर्विरोध घोषित हो गए थे।

loksabha election banner

रविवार को हुए चुनाव में परीक्षितगढ़ में बसपा समर्थित प्रत्याशी कंवलपाल को भाजपा का साथ मिला और वे चुनाव जीतने में सफल हुए। इसके अलावा सरधना ब्लॉक में भाजपा कमल खिलाने में सफल रही। भाजपा के कुलदीप ने सपा को भारी अंतर से हराया। कुलदीप को 63 और निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के राजेंद्र को 11 वोट मिले। इससे पहले रविवार को तय समय पर मतदान शुरू हुआ। दूसरे ब्लॉकों पर तो मतदान के दौरान हल्की-फुल्की झड़पें हुई, लेकिन मतदान के दौरान सत्तापक्ष के दबाव में काम करते हुए सरधना में जहां विधायक संगीत सोम ने विरोध जताया और पुलिस से उनकी धक्का-मुक्की हुई। वहीं मवाना में धीरज पहाड़पुरिया के समर्थकों द्वारा पथराव की घटना घटी। पहाड़पुरिया ने मतदान में धांधली का आरोप लगाते हुए मतदान रद करने की मांग की है।

जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज यादव ने कहा कि चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से पूरा करा दिया गया है। सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र वितरित कर दिए गए हैं।

चुनाव में ये जीते

ब्लॉक विजेता पार्टी

1. जानी खुर्द अनिल कुमार सपा

2. हस्तिनापुर कुसुम सिद्धार्थ सपा

3. मवाना प्रेम सिंह सपा

4. सरूरपुर खुर्द हरेंद्र सिंह सपा

5. दौराला सचिन अहलावत सपा

6. खरखौदा मंजू सपा

7. सरधना कुलदीप भाजपा

8. परीक्षितगढ़ कंवरपाल बसपा

ये चुने गए निर्विरोध

मेरठ नीतिन कुमार कसाना सपा

माछरा कौशल्या सपा

रजपुरा योगेंद्र सपा

रोहटा बोबी सपा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.