Move to Jagran APP

महामंत्र जाप से मिल जाता है जन्म-मरण से छुटकारा

मेरठ : अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ की ओर से जिमखाना मैदान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में छठे

By Edited By: Published: Sun, 07 Feb 2016 01:44 AM (IST)Updated: Sun, 07 Feb 2016 01:44 AM (IST)
महामंत्र जाप से मिल जाता है जन्म-मरण से छुटकारा

मेरठ : अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ की ओर से जिमखाना मैदान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में छठे दिन श्रद्धा व भक्ति की लहरें बहीं। कनाडा से आए कथाव्यास अक्रूर प्रभु ने बताया कि 'हरे कृष्णा महामंत्र' प्रमाणिक मंत्र है। पांच हजार वर्ष पूर्व वेद व्यास ने बताया कि कलयुग जो कि कलह और कपट का युग है, उसमें भगवत प्राप्ति का एक मात्र उपाय हरे कृष्ण महामंत्र है।

loksabha election banner

कथाव्यास ने कहा कि सभी जीव जो भौतिक युग में हैं, वे जन्म-मृत्यु, जरा-व्याधि के बंधन में हैं, क्योंकि जो व्यक्ति जन्मा है, उसका बुढ़ापा व मृत्यु निश्चित है। इससे कोई भी नहीं बच सकता। उन्होंने कहा कि 84 लाख योनियों में केवल मनुष्य योनि ही सर्वश्रेष्ठ है। मनुष्य योनि में ही हम जन्म-मृत्यु के अंतहीन चक्र को काट सकते हैं। अगर हम हरे कृष्ण महामंत्र का जाप करते हैं तो हमें भगवान का स्मरण करने के कारण भागवत धाम प्राप्त होता है, जो कि अध्यात्मिक जगत है। इसका कभी विनाश नहीं होता और जीव कभी भी वहां से लौट कर इस भौतिक जगत में नहीं आता। इस प्रकार वह जन्म-मृत्यु के चक्र से बच जाता है।

शनिवार को वृंदावन गुरुकुल से आए बच्चों ने आकर्षक कीर्तन व लीला की। मुख्य अतिथि सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि सचिन अग्रवाल, देवेश त्यागी रहे। सतीश सहानी, रचित सहानी, अशोक गुप्ता ने प्रसाद सेवा, दीप प्रज्जवलन विनोद अरोड़ा, डा. अजय कुमार गुप्ता, हरिओम आनंद ने किया।

मुख्य संयोजक रमेश चंद्र गुप्ता एडवोकेट, रूपनारायण माहेश्वरी, अमित ओबराय, विमल गुलाटी, अशोक माहेश्वरी, तरुण गुप्ता, हर्षित गुप्ता, मोहन लाल गर्ग, नितिन अरोड़ा, रामकुमार शर्मा एडवोकेट, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, नदिया लीलेश्वर, वासुदेव दुलाल, राजीव अग्रवाल, विपिन गर्ग, नितिन कौशिक, निशान्त रस्तोगी, सतेंद्र रस्तौगी, संजीव बिन्दल, सोनू यादव, विशाल अग्रवाल, पंकज गुप्ता, सनी चौधरी, सतीश अरोड़ा, नंद किशोर, राहुल मित्तल, अनुपम कृष्ण, ईश्वर पुरी, वेदान्त कृष्ण आदि का सहयोग रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.